अजाक्स ने संतोष वर्मा के समर्थन में निकाला मोर्चा: मीडिया ट्रायल रोकने की मांग
मीडिया ट्रायल पर अजाक्स का विरोध: मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

अजाक्स ने की मीडिया ट्रायल रोकने की मांग: मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा*
कटनी. भोपाल में आयोजित अजाक्स के अधिवेशन के दौरान नवनियुक्त प्रान्ताध्यक्ष संतोष वर्मा (आईएएस) के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश करने के मामले में अजाक्स ने कड़ी आपत्ति जताई है। शुक्रवार को जिला अजाक्स और जयस ने डिप्टी कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मीडिया ट्रायल रोकने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
*मुख्य मांगें*
– संतोष वर्मा (आईएएस) के खिलाफ जारी कारण बताओ नोटिस वापस लिया जाए
– समाज में जाति तनाव और वैमनस्य फैलाने वालों के खिलाफ अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए
– मीडिया ट्रायल कर रहे समाचार पत्रों को चेतावनी दी जाए और तथ्यात्मक पत्रकारिता के लिए निर्देशित किया जाए
– एक स्वतंत्र समिति गठित कर प्रकरण की जांच की जाए और आदिवासी, दलित और वंचित वर्ग के वरिष्ठ अधिकारियों को बिना कारण प्रताड़ित न किया जाए
– सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के संवर्धन के लिए “अनुलोम विलोम विवाह योजना” को अधिक सशक्त रूप में लागू किया जाए
*ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख*
– सोहन लाल चौधरी, प्रदेश संयुक्त सचिव, अजाक्स
– रवि कोल
– अजय कोल
– सोनू बेन
– योगेश कोल
– दरियाव सिंह
– सुदर्शन कुडे
– अरविंद सिंह पेद्रो
– सुग्रीव सिंह मरावी
– अमित कुनडे
*आगे की कार्रवाई*
अजाक्स ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते न्यायपूर्ण समाधान नहीं हुआ तो प्रदेश के एससी/एसटी समाज के लोग लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।




