धर्ममध्य प्रदेशराजनीति

ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ बयान: आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा को नोटिस

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा की मुश्किलें बढ़ीं,

*मध्य प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा को जारी किया कारण बताओ नोटिस*

 

मध्य प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें उन पर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप लगाया गया है। यह नोटिस सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिसमें वर्मा से 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।

*क्या है मामला?*

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने 23 नवंबर को भोपाल में एक कार्यक्रम में कथित तौर पर कहा था, “एक परिवार में एक व्यक्ति को आरक्षण मिलना चाहिए, जब तक कि एक ब्राह्मिन अपनी बेटी को मेरे बेटे से शादी नहीं कर देता या उसके साथ संबंध नहीं बनाता।” इस बयान के बाद से ही विवाद शुरू हो गया और ब्राह्मण समुदाय द्वारा कल 28 नवंबर को सुभाष चौक कटनी में विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन का कार्यक्रम भी सकल ब्राम्हण समाज द्वारा करने की पूर्व घोषणा हो चुकी है। उनके खिलाफ ब्राह्मणों से लेकर और भी कई सामाजिक संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

*सरकार की कार्रवाई*

सरकार ने वर्मा के बयान को सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन माना है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि वर्मा का बयान सामाजिक सौहार्द को खराब करने और आपसी दुश्मनी पैदा करने वाला है, जो कि आईएएस अधिकारियों के आचरण के विपरीत है।

*अधिकारी का जवाब*

वर्मा ने अपने बयान पर माफी मांगते हुए कहा है कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और उनका किसी समुदाय या धर्म को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। अब देखना यह है कि वर्मा अपने बचाव में क्या कहते हैं और सरकार उनकी बात को मानती है या नहीं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!