देवरा में जुआ का कारोबार: विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बढ़ी अवैध गतिविधियां*
अवैध गांजा और सट्टा व्यापार पर भी नहीं लग सकी लगाम,

विजयराघवगढ़ के देवरा में जुआ, सट्टे , और गांजे का कारोबार: स्थानीय जनता में आक्रोश*
कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के देवरा गांव में बड़े पैमाने पर जुआ ,सट्टे, और गांजे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देवरा कला में रात के समय जुआ फड़ बड़े जोरों से चल रहा है, जिसमें देवरा के ही एक गुप्ता परिवार के दो सदस्य शामिल हैं। आरोप है कि गुप्ता बंधु रोज रात में अलग-अलग मकानों में जुआ खिलवाते हैं, रोज बदल बदलकर अलग अलग मकानों में घर के अंदर बड़ा जुआ संचालित हो रहा है जिसमें जिलेभर के बड़े जुआरी भी शामिल होते हैं।
*स्थानीय प्रशासन पर सवाल*
स्थानीय मीडिया ने देवरा, सकरी , भैंसवाही में अवैध गांजा व्यापार की खबरें भी प्रकाशित की थीं, लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे स्थानीय जनता में आक्रोश है, जो जल्द ही कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है। देवरा से सटे कन्हवारा और चाका से भी बड़ी संख्या में जुआरी रात के समय देवरा पहुंचते हैं।
*कार्रवाई की मांग*
विजयराघवगढ़ थाना को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और अवैध धंधे को बंद कराना चाहिए। स्थानीय जनता का कहना है कि जब तक प्रशासन सख्त कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक यह अवैध कारोबार ऐसे ही चलता रहेगा।




