धान खरीदी से पहले बड़ा खुलासा: कटनी में वेयरहाउस पर छापा, 2 में मिली धान, 2 खाली
धान के गोदामों पर प्रशासन का छापा, 8 हजार 670 क्विंटल धान बरामद

*कटनी जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: धान खरीदी से पहले वेयरहाउस में छापा*
कटनी कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर बुधवार को संयुक्त जांच दल ने 4 वेयरहाउसों में भंडारित कृषि उपज का भौतिक सत्यापन करने के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो वेयरहाउसों में 21 हजार 675 बोरियों में 8 हजार 670 क्विंटल धान पाई गई।
*वेयरहाउसों में मिली धान की मात्रा*
– के.जी. चौदहा वेयरहाऊस एण्ड एग्रो सर्विसेज में 18 हजार 268 बोरियों में 7 हजार 302 क्विंटल धान पाई गई।
– मधुर नीलकण्ठेश्वर वेयरहाउस में 3 हजार 407 बोरियों में 1 हजार 362 क्विंटल धान भंडारित होना पाई गई।
*दो वेयरहाउस खाली*
जांच दल ने सांवरिया वेयरहाउस और श्रीजी वेयरहाउस की भी जांच की, लेकिन इन दोनों वेयरहाउसों में धान भंडारित नहीं पाई गई।

निडर आवाज खबर का हुआ असर
यह कार्रवाई धान खरीदी केंद्रों के खुलने से पहले ही की गई है, जिससे पता चलता है कि जिला प्रशासन की नजरें धान की अवैध खरीद-फरोख्त पर हैं। इसी तरह की कार्रवाई ग्रामीण क्षेत्रों में भी होनी चाहिए। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के खरीदी केंद्रों पर किसानों के नाम से बड़ा खेल होने की खबरें भी सामने आ रहीं है।




