टॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेश

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

_संविधान दिवस पर जिला पंचायत में सामूहिक वाचन_

*जिला पंचायत कार्यालय में “संविधान दिवस” का हुआ आयोजन*

 

*अध्यक्ष श्रीमती मेहरा,सीईओ सुश्री कौर, एसीईओ सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की रही मौजूदगी*

 

*संविधान के उद्देश्यों को करें आत्मसात- सुश्री कौर*

कटनी (26 नवंबर)- राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की मंशा के अनुरूप बुधवार, 26 नवंबर को जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा की मौजूदगी में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी सहित उपस्थित अन्य लोक सेवकों को भारत का संविधान उद्देशिका हम, भारत के लोग,भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को : सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक न्याय… दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 ई. को एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत,अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं….का सामूहिक वाचन कराया। उल्लेखनीय है कि भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था। संविधान को अपनाने के दिन को *”संविधान दिवस”* के रूप में मनाया जाता है। भारत का संविधान उद्देशिका का वाचन के उपरान्त जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने उपस्थित लोक सेवकों से भारत के संविधान के संबंध में अपनी भावनाओं को विचारों के साथ व्यक्त करने कहा। सुश्री कौर ने अधिकारियों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान के उद्देश्य को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि कार्यालय हो या परिवार सामाजिक, आर्थिक और न्याय,नियम और अनुशासन का पालन करना हम सभी के लिए आवश्यक है। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी, ज्ञानेंद्र सिंह, कमलेश सैनी, ऋषि राज चढ़ार, विजयलक्ष्मी मरावी, शबाना बेगम, पंकज नामदेव, सुरभित अग्रवाल, योगेंद्र कुमार असाटी, मोहम्मद आरिफ, अवधेश मिश्रा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

*जनपद पंचायतों में भी हुए संविधान दिवस के आयोजन*

 

जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जनपद पंचायत बड़वारा, कटनी, ढीमरखेड़ा सहित अन्य जनपद पंचायतों में भी संविधान दिवस के आयोजन कर भारत का संविधान उद्देशिका का सामूहिक वाचन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!