“कॉर्पोरेट जगत में सफलता के मंत्र: सायना महाविद्यालय में सेमिनार”
*"Campus to Corporate: Decoding the New Journey" पर सायना महाविद्यालय में सेमिनार का आयोजन

*सायना महाविद्यालय में “Campus to Corporate: Decoding the New Journey” पर सेमिनार का आयोजन*
कटनी के सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “Campus to Corporate: Decoding the New Journey”। इस सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के मैनेजमेंट विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आशीष शर्मा और डॉ. नरेंद्र शुक्ला उपस्थित हुए।
*कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:*
– *महाविद्यालयीन गतिविधियों की जानकारी*: महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. राजेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालयीन गतिविधियों और नवाचार के बारे में बताया।

– *कॉर्पोरेट जगत में संक्रमण*: डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के छात्रों को अकादमिक जीवन से पेशेवर कॉर्पोरेट जगत में सहज संक्रमण के लिए आवश्यक कौशल और मानसिकता से परिचित कराना है।
– *भारत की आर्थिक विकास*: डॉ. नरेंद्र शुक्ला ने कहा कि भारत आने वाले वर्षों में 5 ट्रिलियन-डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की ओर महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है और विनिर्माण व निर्यात में सरकार के मेक इन इंडिया और उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन कार्यक्रमों का सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है।
*कार्यक्रम के अंत में:*
– *प्रश्नोत्तरी सत्र*: विशेषज्ञों द्वारा छात्रों से प्रश्न और उनकी जिज्ञासा को दूर किया गया।
– *आभार प्रदर्शन*: शरद यादव ने आभार प्रदर्शन किया और कार्यक्रम का संचालन श्वेता चांदवानी ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त छात्र और अध्यापक उपस्थित थे।




