कटनी में बड़ा विवाद: सांसद खेल महोत्सव में आदिवासी विधायक का नाम गायब, भाजपा नेता ने की जिला अध्यक्ष को हटाने की मांग
आदिवासी विधायक का अपमान: कटनी में खेल महोत्सव के पोस्टर से नाम गायब

खजराहों लोकसभा सांसद खेल महोत्सव में आदिवासी विधायक का नाम गायब, भाजपा नेता ने की जिला अध्यक्ष को हटाने की मांग*
कटनी में लोकसभा सांसद खेल महोत्सव का आज से शुभारंभ हो गया है परंतु इसके प्रचार प्रसार में शहर भर में लगे पोस्टरों से जिले के इकलौते आदिवासी विधायक का नाम गायब होने का मामला सामने आया है। जो कि आमजन में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस महोत्सव का आयोजन सांसद बीडी शर्मा द्वारा किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय मंत्री से लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री भी शामिल हो रहे है।
*भाजपा नेता ने उठाया सवाल*
भाजपा के पूर्व नेता अजय पटेल ने फेसबुक पर इस मुद्दे को उठाया और जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन को हटाने की मांग की। अजय पटेल ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिले के बड़वारा विधानसभा के आदिवासी विधायक धीरेन्द्र सिंह का नाम पोस्टर में नहीं है, जबकि जिले के सभी बड़े नेता और मंत्री इस महोत्सव में शामिल हो रहे हैं।
*आदिवासी विधायक का नाम न होने से नाराजगी*
स्थानीय लोगों और भाजपा के कुछ नेताओं में इसको लेकर नाराजगी है। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अजय पटेल जो कि वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पटेल के सुपुत्र है उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि दीपक सोनी टंडन को तुरंत प्रभाव से जिला अध्यक्ष पद से हटाया जाना चाहिए। हालांकि अब तक इस मामले में अभी तक भाजपा जिला अध्यक्ष की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
*क्या है मामला?*
खजराहों लोकसभा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कटनी में किया जा रहा है, जिसमें जिले के कई बड़े नेता और मंत्री शामिल हो रहे है। परंतु इस महोत्सव के पोस्टर में जिले के इकलौते आदिवासी विधायक का नाम नहीं होने से नाराजगी है। आदिवासी विधायक के समर्थकों और भाजपा के कुछ नेताओं ने इसको लेकर सवाल उठाए हैं और जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 




