धर्ममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

कटनी में गीता जयंती की तैयारियां जोरों पर: जिला मुख्यालय और विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम

1 दिसंबर को होंगे विभिन्न कार्यक्रम

गीता जयंती की तैयारियां जोरों पर: जिला मुख्यालय और विकासखंड स्तर पर धूमधाम से मनाई जाएगी

 

कटनी जिले में गीता जयंती के अवसर पर 1 दिसंबर को जिला मुख्यालय और विकासखंड स्तर पर धूमधाम से समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

*विशेष कार्यक्रमों का आयोजन*

श्री कृष्ण मंदिरों की साफ-सफाई, श्रृंगार और रोशनी की जाएगी

– स्थानीय स्तर पर संतों और विद्वानों द्वारा गीता के महत्व और व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर केंद्रित व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे

गीता प्रेमियों द्वारा श्रीमद्भगवद गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर पाठ किया जाएगा

– जनप्रतिनिधियों, बच्चों, युवाओं और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को जोड़कर आधिकारिक जन भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी

*विक्रमोत्सव 2026 की तैयारियां भी शुरू*

– विक्रम महोत्सव 2026 का आयोजन आगामी महाशिवरात्रि पर्व से आरंभ होगा

– शिवरात्रि मेलों को भव्य स्तर पर संयोजित कर स्थानीय कलाकारों को जोड़ते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!