टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

प्रशासनिक कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप,उत्तर प्रदेश से आने वाली धान पर भी नजर गड़ाकर रखना जरूरी

बिचौलियों पर कार्रवाई की तैयारी, धान खरीदी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी

धान खरीदी केंद्रों में क्या बिचौलियों की सक्रियता पर नजर रख पाएगा प्रशासन ?

कटनी जिले में धान खरीदी शुरू होने के पहले ही बिचौलियों की सक्रियता भी बढ़ गई है। जिसका जीता जागता उदाहरण है प्रशासन की अवैध धान के खिलाफ कड़ी कार्यवाही। परंतु जिला प्रशासन को अभी और कार्यवाही करना शेष है,,,, आरोप बड़े और बेहद गंभीर है कि खरीदी केंद्रों में “बिचौलिये” जो कि छोटे किसानों से उनके केसीसी से क्विंटल में कुछ रुपए देकर किसानों को ठगते है अपितु धान खरीदी केंद्रों में  ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। इतना ही नहीं इस पूरे खेल में खरीदी केंद्र प्रभारी की भूमिका भी संदिग्ध रहती है। सरकारी सूत्रों की मानें तो इन माफियाओं के हौसले अब इतने बुलंद है कि वे उत्तर प्रदेश से ट्रकों के माध्यम से आने वाली धान को सीधे सीधे खरीदी केंद्रों में खपाने का साहस रखते है। जिसमें एक पूरा सिंडिकेट काम करता है जो कि संबंधित उच्चाधिकारीयों से भी सांठगांठ बना चुका है बस अब इंतजार है तो तारीख 1 दिसम्बर का जो कि इन बिचौलियों के लिए त्यौहार साबित होने वाली है।

*क्या है मामला?*

खरीदी केंद्रों में बिचौलिये किसानों के क्रेडिट कार्ड से उनका पंजीयन करवाकर, किसानों को कुछ रुपये प्रति क्विंटल के दर पर देकर उनके कार्ड का बेजा इस्तेमाल करते है। इस तरह वे भारी मुनाफा कमा रहे हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश से आने वाली धान को भी खरीदी केंद्रों में बेचने की फिराक में है, जो कि नियमों के विरुद्ध है।

*प्रशासन की कार्रवाई*

कलेक्टर आशीष तिवारी ने सभी अधिकारियों को साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी केंद्रों में सिर्फ किसानों की उपज ही समर्थन मूल्य पर ली जाएगी। इसके अलावा दलालों, बिचौलियों और व्यापारियों पर नजर रखने के साथ ही कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं। उड़नदस्ता की टीम भी ऐसे मामलों पर निगरानी रखने का काम करेगी।

*जांच में जुटी प्रशासनिक टीम*

हाल ही में एक व्यापारी को कईयों क्विंटल धान के साथ पकड़ा गया था, जिसे जब्त कर लिया गया है।जिससे अवैध तरीके से धान बेचने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। खैर अब देखना यह है कि इस बार अधिकारी किसान हित में कितना कार्य करते है।

*क्या कहते हैं अधिकारी?*

कलेक्टर श्री तिवारी का कहना है कि धान खरीदी केंद्रों में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे धान खरीदी केंद्रों पर नजर रखें और किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!