संविधान दिवस पर कटनी में भीम आर्मी की हुंकार, निकाली विशाल रैली
भीम आर्मी की रैली से गूंजा कटनी, संविधान दिवस पर निकाला भव्य जुलूस

संविधान दिवस पर कटनी में भीम आर्मी की बड़ी रैली
संविधान दिवस के अवसर पर कटनी में भीम आर्मी द्वारा एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कटनी शहर के स्टेशन चौराहे से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहर भ्रमण पर निकली। रैली में शामिल लोगों ने बाबा साहब अंबेडकर के समर्थन में नारे लगाए और संविधान को लेकर गीत गाए। इस दौरान राम सूर्यवंशी चंद्रभान बौद्ध संदीप चौधरी नागेंद्र अहिरवार जय सूर्यवंशी साजन दास सुरेश कोल विजय चौधरी पूरन सिंह परस्ते सुनील चौधरी अजय चौधरी अमित वर्मा किशन चौधरी विपुल चौधरी राकेश दीवान अतुल चौधरी जीतू बौद्ध शरमन चौधरी लकी पटेल दससी चौधरी आदि लोगो की उपस्थिति रही।
भीम आर्मी की इस रैली का उद्देश्य संविधान के महत्व को लोगों तक पहुंचाना और बाबा साहब अंबेडकर के आदर्शों को याद करना था। रैली में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और अपने आप को संविधान के प्रति जागरूक बताया। संविधान दिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।




