क्राइमटेक्नोलॉजीमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर कड़ी नजर..

कलेक्टर के निर्देश में 56 हजार क्विंटल धान जब्त, 11 लाख रुपये शुल्क वसूला गया

*कटनी में धान जब्ती और शुल्क वसूली की कार्रवाई*

 

कटनी, 28 दिसंबर। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के पहले से ही कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य, कृषि एवं उपज मंडी द्वारा गोदामों में अवैध रूप से भंडारित धान के भौतिक सत्यापन का सिलसिला शुरू किया गया है। संयुक्त जांच दल द्वारा अब तक 56 हजार 802 क्विंटल धान जब्त कर निकासी पर प्रतिबंध लगाया गया है।

 

इस धान पर मंडी शुल्क, निराश्रित शुल्क और समझौता शुल्क को मिलाकर करीब 11 लाख 47 हजार 196 रुपये की राशि व्यापारियों व गोदाम संचालकों से वसूली गई है। इसमें 8 लाख 21 हजार 662 रुपये 5 गुना मंडी शुल्क, 1 लाख 64 हजार 334 रुपये निराश्रित शुल्क एवं 1 लाख 61 हजार 200 रुपये समझौता शुल्क शामिल है।

 

*तहसीलवार कार्रवाई की जानकारी:*

 

– कटनी तहसील: 12 वेयरहाउस एवं 5 वाहनों में 42 हजार 889.05 क्विंटल धान जब्त, 4 लाख 86 हजार 112 रुपये वसूले गए।

– बड़वारा तहसील: 3 फर्मो में 1 हजार 902.54 क्विंटल धान जब्त, 1 लाख 46 हजार 560 रुपये वसूले गए।

– रीठी तहसील: 4 फर्मो एवं 1 वाहन में 2 हजार 210.2 क्विंटल धान जब्त, 79 हजार 624 रुपये वसूले गए।

– बहोरीबंद तहसील: 4 फर्मो में 2 हजार 827.5 क्विंटल धान जब्त, 3 हजार 384 रुपये वसूले गए।

– विजयराघवगढ़ तहसील: 4 फर्मो में 2 हजार 754.08 क्विंटल धान जब्त, 2 लाख 49 हजार 444 रुपये वसूले गए।

– स्लीमनाबाद व ढ़ीमरखेड़ा तहसील: 5 फर्मो में 4 हजार 218.8 क्विंटल धान जब्त, 1 लाख 82 हजार 72 रुपये वसूले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!