क्राइममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

कटनी जिले में रेत का काला खेल, प्रशासन को चकमा देकर माफिया की चांदी

विजयराघवगढ़ में रेत का अवैध उत्खनन, प्रशासन की मिलीभगत का आरोप

*कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में रेत माफिया का खेल, प्रशासन बेबस*

 

कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में रेत के पूर्व ठेकेदार धन लक्ष्मी कम्पनी के धन के आगे प्रशासन बेबस नजर आ रहा है। अपनों की मुखबरी से कार्यवाही होने के पहले ही माफिया अपनी रेत की दुकान समेट लेता है। विगत दो दिन पूर्व ही जिला प्रशासन की तरफ से संयुक्त टीम ने इस घाट के अतिरिक्त कई अन्य जगह छापामार कार्यवाही की थी, लेकिन आधिकारियों को ज्यादा कुछ हासिल नहीं हुआ। केवल एक वाहन को पकड़कर जब्त करने की कार्यवाही की गई।

लेकिन टीम के जानें के बाद कल ही से फ़िर उक्त ठेकेदार द्वार बड़ी बड़ी मशीनों से बीच धार से महानदी का सीना चीरकर फिर रेत निकाली जानें लगी। आखिर प्रशासन इन जयचंदो को ढूंढ कर कठोर कार्यवाही क्यों नहीं करता? कैसे इतने बड़े संयुक्त ऑपरेशन की जनकारी माफिया को लगी जिससे वह टीम के आने के पहले ही चंपत हो गया। इतना बड़ा साहस दिखाना कोई हसी खेल नही है कि कल छापामार कार्यवाही और दूसरे दिन फिर धड़ल्ले से बेजा उत्खननन काम चालू। देखें वीडियो..

इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की मिलीभगत से ही रेत माफिया इतना बेखौफ हो गया है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन को कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और रेत माफिया के खिलाफ कब तक कठोर कदम उठाता है। वैसे आज इस रेत माफिया के खिलाफ ग्रामीणों ने कांग्रेस के साथ विजयराघवगढ़ में प्रदर्शन करने का एलान पूर्व में ही किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!