कटनी में धान खरीदी में घमासान, प्रभारी और सर्वेयरों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
मझगंवा बेयर हाउस में वसूली का आरोप, सर्वेयरों ने कहा- प्रभारी दबाव बनाते हैं

*कटनी जिले में धान खरीदी में घमासान, प्रभारी और सर्वेयरों ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप*
सिंगौड़ी खरीदी केंद्र प्रभारी कृष्णकांत पाठक ने मझगंवा बेयर हाउस में ट्रांसपोर्टरों और सर्वेयरों पर मिलभगत कर वसूली के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सर्वेयर बेवजह धान लोड गाड़ियों को दो दो दिन तक रोककर खड़ी रखते हैं और ट्रांसपोर्टर गाड़ी हल्टिंग के नाम पर दो हजार से सात हजार रुपए वसूलते हैं।
*सर्वेयरों ने भी लगाए आरोप*
सर्वेयरों का कहना है कि कृष्णकांत पाठक उन पर दबाव बनाकर गाड़ियां पास करवाने के लिए कहते हैं। उनका आरोप है कि पाठक अपनी गाड़ियों को पास करवाने के लिए गाली-गलौज करते हैं और धमकाते हैं।
*पंचनामा बनाया गया*
सर्वेयरों ने मौके पर पंचनामा बनाया है जिसमें लिखा है कि कृष्णकांत पाठक ने जबरन गाड़ियां प्रवेश करने के लिए दबाव बनाया और गुणवत्ता विहीन धान से लदी गाड़ियां पास करवाईं।
*उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग*
सर्वेयरों ने उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि वे पाठक की प्रताड़ना से तंग आ गए हैं।




