टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

कटनी में कर्मचारी संघ का सांकेतिक धरना प्रदर्शन, सांसद प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन

रसोईया बहनों को कम से कम दस हजार रुपए मानदेय देने की मांग

संघ ने किया कर्मचारी न्याय आंदोलन सांकेतिक प्रदर्शन।

मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संघ के प्रांतीय आवाहन पर प्रदेश के समस्त जिलों में 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु आंदोलन के चौथे चरण में दो घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन कार्यक्रम दिनांक 26 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा उसी अनुक्रम में कटनी जिले में भी जिला कलेक्ट्रेट के सामने दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे के मध्य सांकेतिक प्रदर्शन किया गया और माननीय मुख्यमंत्री एवं श्रीमान मुख्य सचिव के नाम का 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन माननीय सांसद खजुराहो के सांसद प्रतिनिधि श्री पदमेश गौतम को सौंपा गया ।

संघ की प्रमुख मांग पद नाम परिवर्तन कर कार्यालय सहायक करना ग्रेड पे 1300/ के स्थान पर 1800/किया जाए रसोईया बहनों को कम से कम दस हजार रुपए मानदेय मिले पुरानी पेंशन लागू किया जाय स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को नियमित किया जाए अंशकालीन कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी की श्रेणी में रखा जाए आकस्मिक निधि कार्यभारित कर्मचारी को 300 दिनों के अर्जित अवकाश के नगदीकरण का लाभ दिया जाय

आउटसोर्स प्रथा समाप्त कर आयोग का गठन किया जाए और रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु अन्य मांगों का ज्ञापन एवं सांकेतिक प्रदर्शन में संघ के पदाधिकारी अजय गौतम मनोज श्रीवास मनोज दहिया सौरभ सिंह धर्मेंद्र राज नीलेश पौराणिक हरीश बेन अजीमुद्दीन शाह सदानंद बाबूलाल अहिरवार रामनरेश यादव तेजभान सिंह रत्ना ठाकुर आशीष पटेल शकुन महेश अहीरवाल नकुल यादव हमीद खान बलराम सिंह प्रभु द्विवेदी राजेश विश्वकर्मा सदस्य बालकदास अभिषेक सिंह रुचि विश्वकर्मा सोहन दहिया संदीप चंद्रमोहन ललिता खुशबू उषा रीना शोभा रजनी सपना साधना नीलम श्रुति नरेंद्र राठौर सुरजीत सिंह मथुरा सरमन महेंद्र साहू अर्पण अवतार अखिलेश झरिया महेश साहू दयाशंकर विक्रम चंद्रभान मेहरा सत्येंद्र कपिल विजय सिंह अनोद यादव जितेंद्र मिश्रा जितेंद्र शुकुल बरक़डे हेमंत मेहरा मनोज रागिनी बबीता रामसखी सुनीता आरती गिरिजा सपना इंद्रा दुर्गेश शांति ममता दुर्गा रीनू राजकुमारी मुन्नी मायाबाई रीनू ज्योति कोल बाल गोविंद कोल पुरुषोत्तम राजेंद्र प्रदीप अमर विजय अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!