क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

कटनी में प्रशासनिक अधिकारियों को धमकाने का मामला गंभीर: मनीष पाठक

शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई

*कटनी में शासकीय कार्य में बाधा और अधिकारियों को धमकाने का मामला*

 

कटनी में एक जनप्रतिनिधि और नगर निगम आयुक्त का नाम लेकर दबाव बनाने की साजिश का मामला सामने आया है। दद्दा धाम निवासी श्याम सुंदर पांडे द्वारा कोतवाली थाना तिराहा क्षेत्र में शासकीय कार्य के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों को धमकाने, उनका तथा नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहर का नाम लेने एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है।

 

जनप्रतिनिधि ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस पूरे घटनाक्रम से उनका अथवा नगर निगम आयुक्त का कोई भी संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का नाम लेकर शासकीय कर्मचारियों को धमकाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह जानबूझकर छवि धूमिल करने का षड्यंत्र प्रतीत होता है।

*बयान के मुख्य बिंदु:*

– शासकीय कार्य में बाधा और अधिकारियों को धमकाने की घटना निंदनीय है।

– जनप्रतिनिधि और नगर निगम आयुक्त का इस घटनाक्रम से कोई संबंध नहीं है।

– शासकीय कर्मचारियों को धमकाना कानून का उल्लंघन है।

– नगर निगम प्रशासन नियम, कानून और पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!