“कटनी में पुल की सुरक्षा दीवार तोड़कर दुकानें निकलवाईं, प्रशासन पर सवाल”
"कटनी नदी पुल पर दुकानें निकालने का मामला, प्रशासन पर लगा अनदेखी का आरोप"*

कटनी में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे तो हो ही रहे थे परंतु अब माफिया के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि वे अब पुल, पुलिया पर भी कब्जा करने में नहीं हिचकते है इसका मूल कारण प्रशासन की उदासीनता है? शहर के चांडक चौक में कटनी नदी पर बने नवनिर्मित पुल की सुरक्षा दीवार को तोड़कर एक व्यापारी द्वारा अपनी निजी दुकानें निकलवाने का मामला सामने आया है। इस मामले में प्रशासन की अनदेखी खुलकर उजागर हुई है। प्रशासन को इस मामले में शहर की जागरूक मीडिया ने पूर्व में खबरें प्रकाशित कर अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाने का प्रयास किया किंतु जवाबदार अधिकारियों ने अपनी मूक सहमति दी जिसके परिणाम स्वरूप आज पुल की सुरक्षा दीवार तोड़कर बकायदे दुकानें संचालित होने लगी। सूत्र तो ये भी बताते है कि कब्जेदार के सत्ता पक्ष के स्थानीय नेताओं से अच्छे खासे संबंध है जिसके कारण शासन इस पर कार्यवाही करने का साहस नहीं जुटा पाया।
*मामले की जानकारी*

– *पुल का निर्माण*: चांडक चौक में कटनी नदी पर बहुप्रतीक्षित पुल का निर्माण किया गया था, जिसका उद्घाटन होने के बाद अब इसका उपयोग आम जनता द्वारा किया जा रहा है। परंतु अवैध अतिक्रमण से अब यह पुल सकरा हो गया है।

– *सुरक्षा दीवार तोड़ना*: पुल की सुरक्षा दीवार को तोड़कर Sant Ram Complex के मालिक ने अपनी निजी दुकानें निकलवा लीं और शटर लगा दिए। जो कि षडयंत्र रचकर निर्माण करवाया गया है।

– *प्रशासन की अनदेखी*: इस मामले में प्रशासन की अनदेखी सामने आई है, जिससे लगता है कि दबंग व्यापारी के राजनीतिक नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं।
*प्रशासन से मांग*
– *कार्रवाई की मांग*: प्रशासन से मांग की जा रही है कि वह इस मामले में तत्काल ही कार्रवाई करे और अवैध अतिक्रमण को हटाए।

– *सुरक्षा व्यवस्था*: पुल की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को कदम उठाने होंगे।




