क्राइममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

“नगर निगम कटनी की कार्यवाही में भेदभाव: गरीबों के साथ मारपीट, दबंगों को संरक्षण”

"महिला के साथ मारपीट, नगर निगम की कार्यवाही पर सवाल: गरीब सब्जी विक्रेताओं के साथ अन्याय"

नगर निगम की लापरवाही: गरीब सब्जी विक्रेताओं के साथ मारपीट, महिला की इज्जत तार-तार

कटनी में नगर निगम प्रशासन की दोहरी नीति एक बार फिर से चर्चा में है। जहां एक ओर बड़े और दबंग बाहुबलियों पर नगर निगम की कार्रवाई नहीं हो रही है, वहीं गरीब सब्जी विक्रेताओं के साथ मारपीट की जा रही है। ताजा मामला कटनी के सरकारी अस्पताल पहुंच मार्ग का है, जहां मुख्य सड़क पर स्थित एसबीआई की शाखा के सामने फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले गरीब लोगों के साथ नगर निगम के कर्मियों ने मारपीट की।

दबंग व्यापारी ने किया पुल की सुरक्षा दीवार तोड़कर कब्जा 

वही नगर निगम की नजर चांडक चौक पुल पर नहीं पड़ रही है जबकि यहां सुरक्षा दीवार को तोड़कर संतराम जर्दा मार्केट के मालिक द्वारा अवैध कब्जा कर दुकानें निकलवा ली गई इतना ही नहीं फुटपाथ पर ही पक्का निर्माण कर लिया गया परंतु उन पर कार्यवाही का साहस निगम नहीं जुटा पाया।

Oplus_131072

*महिला ने अभद्रता और मारपीट का लगाया आरोप देखें वीडियो …*

इस घटना में एक महिला सब्जी विक्रेता के साथ अभद्रता और मारपीट की गई, जो बेहद निंदनीय है। वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता इंद्र मिश्रा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कहा है कि नगर निगम का अमला बड़े लोगों के अवैध कब्जों पर कार्रवाई नहीं करता है, लेकिन गरीबों के साथ अन्याय कर रहा है। इस तरह से महिला से दुर्व्यवहार करना और मारपीट करना किसी भी तरह से उचित नहीं है।

*नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल*

नगर निगम कटनी के अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं, यह देखना होगा। नगर निगम के कमिश्नर और महापौर को इस मामले में तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

नगर निगम कटनी की कमिश्नर महोदया का रवैया 

नगर निगम आयुक्त महोदया सुश्री तपस्या परिहार से इस मामले में संपर्क करने की कोशिश की गई परंतु उनके द्वारा संवाददाता का फोन उठाना तक उचित नहीं समझा गया। जबकि निगम कटनी मध्य प्रदेश के 16 नगर निगमों में से एक है। परंतु इतनी बड़ी नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों को उच्चाधिकारियों का बिल्कुल भी भय नहीं रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!