क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

नन्हवारा मेहगांव खरीदी केंद्र में किसानों से लूट: 35 रुपये प्रति क्विंटल की दर से वसूला जा रहा कमीशन

किसानों को अपनी मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा देना पड़ रहा कमीशन

अन्नदाता से सुनियोजित लूट का अड्डा बना नन्हवारा धान खरीदी केंद्र, 

कटनी के विजयराघवगढ़ नन्हवारा मेहगांव खरीदी केंद्र में किसानों के साथ लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों से 35 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कमीशन लिया जा रहा है। एक स्थानीय किसान ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें 643 बोरी धान के लिए 12,500 रुपये का कमीशन देना पड़ा। खरीदी प्रभारी ने केंद्र में किसानों को प्रताड़ित करने का अड्डा बना लिया है।

किसान ने आरोप लगाया कि प्रभारी ने कहा कि कमीशन नहीं देने पर पर्ची नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, तौलाई के नाम पर भी अतिरिक्त पैसे लिए जा रहे हैं। किसान ने बताया कि प्रभारी कहते है कि व्यापारी (बिचौलियों) से 100 रुपये प्रति क्विंटल लिया जाता है, और किसानों से 50 लेते है और बड़ी मशक्कत और गुजारिश करने उनसे 35 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कमीशन लिया गया। यहां तक कि किसानों से 41 किलो 100 ग्राम से लेकर 200 ग्राम तक धान की भर्ती करी जा रही है जो शासनादेश के विरुद्ध है।

 

इस मामले में कलेक्टर के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और किसानों को अपनी मेहनत की कमाई का एक बड़ा हिस्सा कमीशन के रूप में देना पड़ रहा है। अब देखना यह है कि इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!