राजस्व लूट पर प्रशासन मौन, माफिया मालामाल
कटनी में अवैध खनन और रेत उत्खनन का आतंक, प्रशासन मौन

भूला, टिकरिया में 10 माह से जारी अवैध खनन, तो वहीं बरही में नदियां हो रही छलनी…राजस्व लूट पर प्रशासन मौन*
कटनी जिले के भूला और टिकरिया में 10 माह से बॉक्साइट का अवैध खनन चल रहा है, लेकिन प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। हल्का पटवारी से लेकर नायब तहसीलदार, तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी (SDM), खनिज अधिकारी और पुलिस—सभी ने कार्रवाई नहीं की है।
*पटवारी से लेकर पुलिस तक की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल*
– 10 माह में हजारों ट्रक बॉक्साइट निकाले जाने का आरोप

– शासकीय भूमि पर भारी मशीनों और हाईवा वाहनों से दिन-रात खनन

– प्रशासनिक संरक्षण के बिना इतना बड़ा अवैध कारोबार संभव नहीं
*बरही में अवैध रेत उत्खनन*
– बरही तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत छिंदहाई पिपरिया की नदी में अवैध रेत उत्खनन
– रात में 7-8 ट्रैक्टर और कभी कभार बड़ा हाइवा अवैध रेत लोड कर निकाले जाते हैं
– प्रशासन की भूमिका पर सवाल
– नदी हो रही छलनी, खतरे में भविष्य
– शासन को लाखों के राजस्व का नुकसान




