“सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई, गरीबों का हक मारा जा रहा”
मोहारी राशन दुकान संचालिका पर लगे कम अनाज तौलने के आरोप, आदिवासी बाहुल्य इलाके में दबंग ने मचाई लूट

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई, आदिवासियों के हक में पड़ रहा डांका
कटनी जनपद के ग्राम पंचायत खमतरा की मोहारी गांव की उचित मूल्य की सरकारी राशन दुकान संचालिका पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि संचालिका और उनके पति द्वारा हितग्राहियों को कम अनाज तौलकर दिया जा रहा है। इस दुकान से चार गांव जुड़े हुए हैं और सभी गांवों के हितग्राहियों ने संचालिका के खिलाफ शिकायत की है।
आदिवासी बाहुल्य इलाका होने के कारण यहां पढ़े-लिखे लोग कम हैं, जिससे इसका फायदा उठाकर गरीबों के हक में डाका मारा जा रहा है। हितग्राही दुर्गा प्रसाद भूमिया ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि राशन कार्ड क्रमांक 137/25 श्री शिबू भूमिया पुत्र श्री चुटू बड़ा के नाम पर है और परिवार समग्र आईडी नं. दुकान मौहारी में स्थित है। दुकानदार का नाम ज्ञात नहीं है और दुकानदार उन्हें 9 किलो तक अनाज कम तौल के दिया है।

*दबंग पति का आतंक*
हितग्राहियों ने बताया कि संचालिका के पति गांव के दबंग हैं संचालिका के पति के नेतृत्व में ये पूरा खेल खेला जा रहा है। उसके आतंक के कारण वे लोग चुपचाप कम अनाज तौलाकर घर ले जाते है परंतु अब उसके द्वारा इतने बड़े स्तर पर घोटाला किया जा रहा है तो सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।
*कार्रवाई की मांग*
ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से मोहारी उचित मूल्य राशन दुकान का निरीक्षण किया जाए और संचालिका पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, कम अनाज तौलने पर एफआईआर दर्ज करवाई जाए।




