सीएमएचओ साहब, झोलाछाप डॉक्टरों के साथ या गरीबों के साथ? सीएमएचओ साहब की भूमिका जांच में शामिल हो
सीएमएचओ साहब की मिलीभगत से झोलाछाप डॉक्टर को संरक्षण

गरीब लोगों की जान के साथ खिलवाड़, सीएमएचओ की भूमिका संदिग्ध…कलेक्टर कटनी से जांच की मांग
कटनी जनपद के कन्हवारा में झोलाछाप डॉक्टर मित्रा की क्लीनिक को सीलबंद करने की मांग की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सीएमएचओ साहब की कृपा छाया से झोलाछाप डॉक्टर मित्रा रोजाना गरीब लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। सीएमओ साहब ने उक्त मित्रा डॉक्टर की क्लीनिक सीलबंद करने की कार्यवाही की थी, लेकिन आज दिनांक तक क्लीनिक संचालित हो रही है।

इस मामले की शिकायत को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज करवाए भी आधा साल बीतने लगा और जांच L 3 अधिकारी की जांच में चल रही है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सीएमएचओ साहब की मिलीभगत से झोलाछाप डॉक्टर मित्रा को संरक्षण दिया जा रहा है।

कलेक्टर कटनी से मांग की जा रही है कि इस मामले में उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर जांच करवाई जाए और झोलाछाप डॉक्टर मित्रा की क्लीनिक को सीलबंद किया जाए।





