टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

शारदे काव्य संगम मंच सतना में शैलेन्द्र पयासी जी का जन्मदिवस मनाया गया

शैलेन्द्र पयासी जी की बहुमुखी प्रतिभा

सतना में स्थित शारदे काव्य संगम मंच ने अपने संरक्षक आदरणीय श्री शैलेन्द्र पयासी जी के जन्मदिवस के अवसर पर एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मंच के सभी पदाधिकारी, साहित्य साधक और पटल गुरु समीक्षक गणों ने शैलेन्द्र पयासी जी को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

*शुभकामनाओं का तांता*

 

मंच के संस्थापक आदरणीय रोहित चौरासिया जी ने मंगलमय बधाई की सुंदर गजल पढ़कर शैलेन्द्र पयासी जी को शुभकामनाएं दीं। अन्य साहित्य साधकों ने भी छंदमय रचनाएं मंच पर प्रस्तुत कर शैलेन्द्र जी का दिल जीत लिया। सभी ने अपने भावों से शैलेन्द्र जी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

*शैलेन्द्र पयासी जी की बहुमुखी प्रतिभा*

 

शैलेन्द्र पयासी जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और काव्य जगत, ज्योतिष जगत और पत्रकारिता में अपना विशिष्ट स्थान रखते हैं। उनके जन्मदिवस पर सभी क्षेत्र के जानने वालों ने उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

 

*बधाई का तांता*

शैलेन्द्र जी को पत्रकारिता जगत से भी संपादक, ब्यूरो चीफ, स्थानीय रिपोर्टर और संवाददाता बंधुओं के फोन, मैसेज, फेसबुक और वाट्स ऐप के माध्यम से लगातार बधाई संदेश प्राप्त हुए। शैलेन्द्र जी ने सभी का आत्मीय धन्यवाद प्रेषित कर भविष्य में स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!