टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

शासन की आकस्मिक जांच की रेत माफिया को पहले ही मिल गई थी जानकारी

रेत माफिया का भंडाफोड़, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई.. एक वाहन जब्त

*कटनी में रेत माफिया के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक वाहन जब्त*

 

कटनी। उपसंचालक खनिज अधिकारी रत्‍नेश दीक्षित ने बताया कि संयुक्‍त दल पुलिस, राजस्व, और खनिज विभाग द्वारा बड़वारा तहसील के अंतर्गत इमलिया, लोहरवाड़ा, कुम्हारवाड़ा, सूरजपुर एवं बरही तहसील अंतर्गत छिंदहाई पिपरिया, जाजागढ़, बहिर्घटा, बसाड़ी, सुतरी, सलैया, नदावन ग्रामों में स्वीकृत रेत खदानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान रेत खदानों में खनन कार्य संचालित होना नहीं पाया गया। जबकि ग्राम नादावान सुतरी के पास स्वीकृत रेत खदान से रेत का खनन कर बिना दस्तावेजों के परिवहन करते पाए जाने पर जब्‍त किया गया। जिसे बरही पुलिस थाना में खड़ा कराया गया।

*प्रशासन की संयुक्त छापामार कार्यवाही के पहले ही चंपत हो गए उत्खन्नन कर्ता*

वहीं बिगत दिनों सोसल मीडिया पर बहिरघटा घाट से रेत माफिया द्वारा रेत निकालने वीडियो भी वायरल हुआ था जो वीडियो गूगल मैप कैमरा बनाया गया था। जिससे दिन,तारीख, स्थान, वगैरा सब जानकारी उपलब्ध कराता है।

शासन की आकस्मिक जांच की जहा लोग तारीफ कर रहें है तो वहीं दबी जुबान ये भी कहने मै नही चूकते है की छापामार कार्रवाई की जानकारी पूर्व रेत ठेकेदार एमडीओ मेसर्स धनलक्ष्मी मर्चेडाइज़ के गुर्गों को पहले से ही दे दी गईं थी जिससे वहां कार्यवाही दौरान मशीन, हाईवा आदि वाहन सभी अंतर्ध्यान हो गए।

उल्लेखनीय है की विगत दिनों ग्रामीणों और सिंगौड़ी कांग्रेस ने रेत माफिया द्वारा ठेका निरस्त होने के बावजूद उत्खनन करने के विरुद्ध कल 26 दिसम्बर को बिजयराघवगढ़ तहसील द्वार पर धरना प्रदर्शन का एलान किया है। जिससे कल तक तो माफिया चिमांना रहेगा और परसो से वह फिर सक्रिय हो रेत खनन के कार्य मै लग जायेगा।

 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार उक्त धन लक्ष्मी कम्पनी मर्चेडाइज़ प्रा.लिमि.नर्मदापुरम की उत्खनन कार्य करने की अनुमति विगत अक्तूबर माह मै ही खत्म हो गई है। वर्तमान में रेत खदानों के रिटेंड्रिंग की कार्यवाही शासन स्तर से प्रक्रियाधीन है।

*क्या है मामला?*

बताया जा रहा है कि रेत माफिया द्वारा अवैध रूप से रेत का खनन किया जा रहा था, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था। प्रशासन की कार्रवाई से रेत माफिया में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!