विधायक के प्रभाव में धान खरीदी केंद्र में अवैध वसूली, प्रभारी पर कार्रवाई की मांग
धान खरीदी केंद्र में भ्रष्टाचार, एमपी के सबसे अमीर विधायक के क्षेत्र में हड़कंप

विजयराघवगढ़ में धान खरीदी केंद्र बना व्यापारी दलालों का अड्डा, प्रभारी रामनारायण गर्ग पर लगे गंभीर आरोप
कटनी जिले के विजयराघवगढ़ के धान खरीदी केंद्र में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र के प्रभारी रामनारायण गर्ग पर किसानों का शोषण करने और अवैध वसूली करने के आरोप लगे हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने गुर्गे भी पाल रखे हैं जो किसानों से बेधड़क अवैध वसूली कर रहे हैं।
*क्या है मामला?*
कटनी जिले के विजयराघवगढ़ धान खरीदी केंद्र में प्रभारी रामनारायण गर्ग की दादा गिरी चरम पर पहुंच चुकी है। यहां प्रभारी ने किसानों का शोषण करने के लिए गुर्गे पाल रखें हैं जो किसानों से बेधड़क अवैध वसूली कर रहे हैं। यहां नियुक्त नोडल अधिकारी की उदासीनता से ये सब धांधली मची हुई है।
*क्या कहा प्रभारी ने?*
जब प्रभारी रामनारायण गर्ग से उनके केंद्र में चल रहे भ्रटाचार के बारे फोन लगाकर जानकारी मांगी गई तो उन्होंने उत्तेजित स्वर में मिडिया कर्मियों से भी बातचीत करने में परहेज नहीं किया।
*क्या है आरोप?*
प्रभारी रामनारायण गर्ग पर आरोप है कि वे किसानों से गुंडागर्दी से अधिक धान भर्ती कर रहे हैं। यहां केंद्रों में अधिकतर ट्रेक्टर-ट्रालिया दलालों की दिखी, यहां किसानो के नाम पर दलालों की चांदी है। यहां केंद्र में आए व्यापारियों के कर्मचारियों का ही डेरा लगा हुआ है।
*क्या है प्रशासन की भूमिका?*
सूत्रों के अनुसार, उच्च अधिकारी जिनके जिम्मे इन केंद्रों की जवाबदारी है वे सब प्रति क्विंटल कमिशन में सेट हैं। ऐसा प्रतीत भी होता है क्योंकि खबरे प्रकाशित होने के बावजूद प्रशासन इस दबंग प्रभारी पर कार्यवाही करने का साहस भी तो नहीं जुटा पाया। जिससे ये खरीदी प्रभारी गुंडा बन बेजा धान खरीदी में लगा हुआ है।




