विजयराघवगढ़ में रेत माफिया का राज: प्रशासन बना गंधारी
अवैध रेत के कारोबार से ग्रामीणों में पनप रहा आक्रोश,कार्रवाई की मांग

कटनी जिले के विजयराघवगढ़ क्षेत्र के बहिरघटा गांव की नदी से रेत के पूर्व ठेकेदार द्वारा अवैध तरीके से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। ठेका निरस्त होने के बावजूद भी ठेकेदार की दबंगई जारी है, और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, कटनी जिले में रेत ठेकेदार का ठेका निरस्त हो गया है, लेकिन विजयराघवगढ़ क्षेत्र में अब भी अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा जगह-जगह जांच नाका बनाकर अवैध रूप से वसूली की जा रही है, और बाहरी लोगों को वसूली के लिए नियुक्त किया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की मूकदर्शक दीर्घा के कारण ही रेत माफिया का राज चल रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अवैध रेत उत्खनन और वसूली को तुरंत रोका जाए।
*कथित रेत माफिया की कुछ और भी खामियां:*
– अवैध तरीके से रेत का उत्खनन
– जगह-जगह जांच नाका बनाकर अवैध वसूली
– बाहरी लोगों को वसूली के लिए नियुक्त करना
– प्रशासन की हठधर्मिता
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।




