आधार केंद्र संचालकों की मनमानी, 18% जीएसटी और गुंडा सर्विस टैक्स
आधार कार्ड अपडेट के नाम पर वसूली, प्रशासन की आंखें बंद
कटनी में आधार केंद्र संचालकों की मनमानी, ₹5 की अतिरिक्त वसूली हर हितग्राही से
कटनी में आधार केंद्र संचालकों ने अपनी मनमानी शुरू कर दी है। शहर के लगभग सभी आधार केंद्रों में अपडेट और नाम बदलवाने के नाम पर लोगों से लंबी लूट मची हुई है। तिलक कॉलेज प्रेमनगर निवासी किशन गर्ग ने बताया कि वे आज छोटी कचहरी स्थित आधार सेंटर अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाने गए थे, जहां उनसे 125 की जगह 130 रुपए वसूले गए और रसीद 125 की ही दी गई।
*
वैसे भी इन आधार केंद्रों में ग्राहकों को 18 प्रतिशत से ज्यादा जीएसटी देने पड़ती है, ऊपर से आधार केंद्र संचालकों ने अपनी जीएसटी (गुंडा सर्विस टैक्स) अलग से चालू कर रखी है। लोग सैकड़ो की संख्या में आधार केंद्रों में अपना आधार कार्ड का काम करवाने पहुंचते हैं, उनसे ऐसे ही वसूली की जा रही है और जवाबदार मौन होकर तमाशा देख रहे हैं।
*आधार केंद्र संचालक का फोन नहीं उठा*
जब हमने छोटी कचहरी स्थित आधार केंद्र संचालक पंकज निगम से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनका फोन नहीं उठा। इससे यह सवाल उठता है कि क्या वे अपनी मनमानी के बारे में जानते हैं और उसे छुपाने की कोशिश कर रहे हैं?

यह मामला और भी गंभीर हो गया है, और अब लोगों की मांग है कि प्रशासन इस मामले में तुरंत कार्रवाई करे और आधार केंद्र संचालकों की मनमानी को रोकने के लिए कदम उठाए।




