क्राइमटेक्नोलॉजीमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

अधिवक्ता पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने कानून मंत्री सहित संघ से लगाई न्याय की गुहार

कमलेश कुशवाहा ने अधिवक्ता कैलाश चंद पर लगाया ठगी का आरोप

बिग ब्रेकिंग: कटनी में अधिवक्ता पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

 

कटनी के कन्हवारा निवासी कमलेश कुशवाहा ने अधिवक्ता कैलाश चंद कुशवाहा पर ठगी का आरोप लगाया है। कमलेश ने अपनी मां और मौसी की वसीयत करवाने के लिए अधिवक्ता को नियुक्त किया था, लेकिन अधिवक्ता ने वसीयत अपने नाम से बनवा ली और ज़मीन हथिया ली।

पीड़ित का आरोप है कि अधिवक्ता ने 20,000 रुपये लेकर वसीयत में धोखाधड़ी की और ज़मीन अपने सचिव भाई कमल कुशवाहा के नाम करवा दी। वही अधिवक्ता से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं लगा।

oplus_0

कमलेश ने बार काउंसिल मध्यप्रदेश, मुख्यमंत्री, कानून मंत्री और जिला कलेक्टर को आवेदन देकर अधिवक्ता के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होगा।

इस मामले में पुलिस और प्रशासन से जांच और उचित कार्यवाही की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!