भ्रष्टाचार का नमूना: कटनी के कन्हवारा में नाली निर्माण की रकम डकार ली
पेयजल बर्बादी का खुला खेल: कटनी के कन्हवारा में पंचायत की उदासीनता

😊 कन्हवारा में पेयजल बर्बादी और भ्रष्टाचार का खुला खेल: पंचायत की उदासीनता से सालों से लीकेज, नाली निर्माण नहीं 😊
कटनी के कन्हवारा में ग्राम पंचायत की उदासीनता का जीता जागता उदाहरण है पेयजल की बर्बादी। पाइप लाइन से लीकेज होकर पानी का बहाव अस्पताल के पास एक बड़े गड्ढे में हो रहा है, जिसे नाली निर्माण के लिए खुदवाया गया था। एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद नाली का निर्माण नहीं हुआ और न ही पानी लीकेज की समस्या का समाधान किया गया।
सूत्रों के अनुसार, नाली निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है और पंचायत कर्मियों ने निर्माण की रकम डकार ली है। खुदी हुई नाली को जेसीबी की मदद से बिना निर्माण किए ही ढक दिया गया है। 😊
विगत दिनों खबर प्रकाशित होने के बावजूद जनपद से लेकर जिला तक के अधिकारी इस गंभीर मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं और भ्रष्टाचार पर भी कोई संज्ञान नहीं लेते हैं। 😊
स्थानीय निवासियों ने उच्च अधिकारियों से इस गंभीर मामले में जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है, ताकि पेयजल की बर्बादी और भ्रष्टाचार पर रोक लग सके। 😊




