Uncategorized

ग्रामीण अंचलों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति: कटनी में पुलिस ग्राम चौपाल का आयोजन*

*पुलिस ग्राम चौपाल: ग्रामीणों को जागरूक करने का अनोखा तरीका

😊 *ग्राम-ग्राम तक पुलिस की पहुँच: जिले में व्यापक स्तर पर आयोजित हुई पुलिस ग्राम चौपाल*

 

कटनी जिले में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करना, अपराधों की रोकथाम करना तथा नागरिकों को विभिन्न सुरक्षा एवं सामाजिक विषयों पर जागरूक करना है।

*ग्राम चौपाल के प्रमुख उद्देश्य:*

 

– ग्राम एवं ग्राम पंचायतों में पुलिस की सशक्त पहुँच एवं जागरूकता कार्यक्रम

– ग्राम स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से त्वरित एवं विश्वसनीय सूचनाओं का प्रसारण

– साइबर फ्रॉड से बचाव तथा फर्जी सिम एवं बैंक खातों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता

– यातायात नियमों का पालन, विशेषकर दो-पहिया वाहन चालकों को हेलमेट उपयोग हेतु प्रेरित करना

– महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा संबंधी जागरूकता

*जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित ग्राम चौपाल:*

 

थाना बहोरीबंद – ग्राम पथराडी पिपरिया

थाना उमरिया पान – ग्राम पकरिया पचपेड़ी

थाना स्लीमनाबाद – ग्राम पड़रभटा

थाना कुठला – ग्राम मझगवां, चाका एवं बिलहरी कस्बा

चौकी सलैया – ग्राम पंचायत बिलहरी

थाना कैमोर – ग्राम खलवारा,

थाना एनकेजे – ग्राम खिरहनी

थाना बरही – ग्राम पंचायत पिपरिया कला, ग्राम खितौली

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याएँ गंभीरता से सुनी गईं तथा डायल-112, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पुलिस–जन समन्वय सुदृढ़ करने के महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। 😊

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!