हरिहर तीर्थ धाम निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस करेंगी आंदोलन
जनता की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का लगाया आरोप

😊 हरिहर तीर्थ धाम निर्माण को लेकर कांग्रेस करेंगी धरना प्रदर्शन: क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक पर वादा खिलाफी का आरोप 🌹
विजयराघवगढ़, कटनी। 2023 विधानसभा चुनाव के पूर्व क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक ने हरिहर तीर्थ धाम निर्माण का वादा किया था, लेकिन 2 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। 🌹

कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि विधायक संजय पाठक ने बड़े बड़े नेताओं, साधू संतों और कलाकारों के साथ मिलकर विजयराघवगढ़ की जनता से वायदा किया था कि हरिहर तीर्थ धाम नामक तीर्थ स्थल बनवाया जाएगा, जिसमें चारौं धामों के पूज्य देवताओं के साथ 151फुट ऊंची अष्टधातु की मूर्ति, शबरी माता की मूर्ति, विरसा मुंडा की मूर्ति और बारह ज्योतिर्लिंगों की स्थापना करवाई जाएगी। 😊

लेकिन आज दिनांक तक निर्माण कार्य का कोई अता पता नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि तीर्थ धाम की घोषणा करने वाले नेताओं को किए वादे याद दिलाने हेतु सांकेतिक धरना कर ज्ञापन के माध्यम से मांग करेगी कि हरिहर तीर्थ धाम का निर्माण कार्य अतिशीघ्र शुरू किया जाए। 🌹

कांग्रेस पार्टी के नेता शरद दिवेदी ने कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे पूरे विधानसभा में गांव गांव शहर शहर जनयात्रा निकालेंगे और सर्वहारा वर्ग जनता की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के विरोध में आंदोलन करेंगे। 😊




