क्राइममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

*#JusticeForSalma: कटनी में महिला आत्महत्या कांड, 3 आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के बाद महिला ने की आत्महत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया एक्शन

😊 *कटनी में महिला आत्महत्या कांड: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के 3 आरोपी गिरफ्तार*

 

महिला आत्महत्या कांड में ढीमरखेड़ा पुलिस का एक्शन, आरोपियों भेजा जेल

कटनी। सोशल मीडिया पर की गई अभद्र और अमानवीय टिप्पणी आखिरकार एक महिला की जान ले बैठी। ग्राम कटरिया में घटित इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अपमान से आहत सलमा बी ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद गांव में आक्रोश की लहर दौड़ गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (आई.पी.एस.) ने खुद मोर्चा संभाला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेडरिया एवं एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के सख्त मार्गदर्शन में ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

पोस्ट पर टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद, मौत पर खत्म हुई कहानी

जानकारी के अनुसार, 27 दिसंबर को सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर आरोपियों ने महिला पर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां कीं। मानसिक प्रताड़ना से टूट चुकी सलमा बी यह अपमान सह नहीं सकीं और आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद ग्राम कटरिया में भारी जनआक्रोश देखने को मिला, ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया।

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा, तीनों आरोपी दबोचे गए

ढीमरखेड़ा पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर गहन जांच शुरू की। जांच में सामने आए ठोस साक्ष्यों के आधार पर शिवम चौधरी, रमेश चौधरी एवं फूलबाई चौधरी (निवासी ग्राम कटरिया) के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें सीधे जेल भेज दिया गया।

सोशल मीडिया पर ज़हर उगला तो जेल तय ,पुलिस ने दो टूक चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी की गरिमा और जीवन से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में कानून पूरी सख्ती से लागू होगा।

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक अभिषेक चौबे, प्रधान आरक्षक दीपक श्रीवास, आरक्षक 608 पंकज सिंह, 730 डुमन दास एवं 10 जागेश्वर की सराहनीय और निर्णायक भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!