कन्हवारा की करूआ रोड का निर्माण नहीं, जनपद सीईओ अनुराग मोदी की अनदेखी
ग्रामीणों में आक्रोश फिर दी आंदोलन की चेतावनी

😱 *बिग ब्रेकिंग: कन्हवारा की करूआ रोड का मामला गरमाया, जनपद सीईओ अनुराग मोदी पर लगे उदासीनता के आरोप* 😱
कटनी जिले के कन्हवारा ग्राम पंचायत में करूआ रोड का निर्माण नहीं हो पा रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं। ग्राम पंचायत ने सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
दिव्यांशू मिश्रा अंशू, प्रदेश सचिव, म०प्र० युवा कॉग्रेस ने इस मामले में वृहद विरोध प्रदर्शन किया था और जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने सड़क निर्माण की मांग की है। लेकिन जनपद सीईओ अनुराग मोदी ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे लगता है कि वे ग्राम पंचायत के सचिव के साथ मिलीभगत में हैं। सूत्र बताते है कि ग्राम पंचायत में नाली, सड़क, जैसी मूलभूत सुविधाओं के निर्माण कार्य में जमकर भ्रष्टाचार होने अंदेशा है। और इसकी जांच भी नितांत आवश्यक है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपनी निजी भूमि तक का दान सड़क निर्माण के लिए कर दिया है, लेकिन फिर भी निकम्मे प्रशासन की तरफ से काम चालू नहीं हो रहा है। अब ग्रामीणों ने एक बार फिर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।




