कन्हवारा में सियासी जंग, भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना
करूआ रोड निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, विपक्षी नेताओं की निंदा

भाजपा नेताओं ने विपक्ष को घेरा, कहा- गलत बोल रहा है विपक्ष, हमारे विधायक जी के बारे में
😕 कन्हवारा के पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष मुरारी लाल जलोंहा ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता फालतू के लोग हैं जो करूआ रोड निर्माण कार्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं। जलोंहा ने बताया कि करूआ रोड का सीमांकन कार्य चालू हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
– विगत दिनों युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा अंशु के नेतृत्व में कन्हवारा करूआ रोड के निर्माण की मांग सहित मुड़वारा विधान सभा अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की खस्ताहाल सड़कों के विरोध में जिला पंचायत कार्यालय कटनी में बड़ा प्रदर्शन किया गया था।
– प्रदर्शन विधायक मुड़वारा के खिलाफ आंदोलन किया गया था।
– आज कन्हवारा भाजपा के नेताओं ने करूआ रोड निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होने वार्ड वासियों को आश्वस्त किया।
– पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष मुरारी लाल जलोंहा ने कहा कि विपक्षी नेता फालतू के लोग हैं जो करूआ रोड निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं।
– जलोंहा ने विपक्षी नेताओं की निंदा की और कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता महेश दत्त चौबे, स्वाधीन शुक्ला, नटराज विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार, राजू, आदि लोग उपस्थिति रहे।




