टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कन्हवारा समिति में खाद घोटाले में नया मोड़, पूर्व प्रबंधक का बयान आया सामने

पूर्व प्रबंधक ने बताया मेरी भूमिका नहीं, खाद प्रभारी पर लगाया आरोप

कन्हवारा समिति में खाद घोटाले में पूर्व प्रबंधक का बयान आया सामने

बिग ब्रेकिंग – कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में वृहताकार सहकारी समिति मर्यादित कन्हवारा में हुए 25 लाख से अधिक के खाद घोटाले की खबर प्रकाशित होने के पश्चात समिति के पूर्व प्रबंधक नारायण पांडे ने अपना पक्ष रखा है और बयान जारी कर बताया है कि समिति में हमेशा से खाद प्रभारी द्वारा ही खाद वितरण की जाती रही है।

पूर्व प्रबंधक ने बताया कि मेरे द्वारा कभी भी कोई खाद का वितरण का कार्य नहीं किया गया। समस्त जवाबदारी प्रभारी की होती है क्योंकि मशीन में चढ़ाना ,वितरण करना खाद प्रभारी का कार्य है।

उन्होंने बताया कि इस बड़ी लापरवाही में सहकारिता विभाग द्वारा जांच जारी है और 12 लाख रुपयों की रिकवरी धारा 64 के तहत निकाली गई है जो कि खाद्य प्रभारी कैलाश पटेल के ऊपर बाकी है, शेष राशि जमा हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!