टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
कटनी में खेलो M.P जिला योग प्रतियोगिता संपन्न,लखन साहू ने किया समापन
जबलपुर से आए निर्णायकों ने किया प्रतियोगिता का मूल्यांकन
खेलो M.P जिला योग प्रतियोगिता संपन्न*
संपादक कटनी। जिला कटनी की ब्लॉक स्तरीय व जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का समापन निषाद स्कूल वेंकट वार्ड में हुआ। मुख्य अतिथि युवा भारत राज्य प्रभारी लखन साहू ने कार्यक्रम में शिरकत की। 
इस अवसर पर अभिलाष सिंह गौतम, प्रभारी पतंजलि योग समिति कटनी, पीयूषा खंडेलवाल, मोनिका सिंह, राजकिशोर पटेल, शुभम तिवारी, मोहम्मद सलमान, आकाश सोनी, भारती साहू और संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित थे। 😊

जबलपुर से आए शुभम जी और देवेंद्र जी ने निर्णायक की भूमिका निभाई और प्रतियोगिता का उचित मापदंडों के अनुसार निर्णय प्रदान किया। कार्तिकेय जी ने प्रतियोगिता का सफल संयोजन और संचालन किया।




