कटनी में पंचायत सचिव के पास अकूत संपत्ति का दावा , जांच की मांग
सचिव की आय से अधिक संपत्ति की जांच होगी, पीड़ित को न्याय की उम्मीद

कटनी में पंचायत सचिव की आय से अधिक संपत्ति का मामला
कटनी के कन्हवारा निवासी,पंचायत सचिव कमल कुशवाहा पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे हैं। किसान कमलेश कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि सचिव और उसके भाई ने उनकी मां और मौसी की वसीयत अपने नाम करवा ली है जबकि उनके द्वारा मेरे नाम पर वसीयत करवाने के लिए 20 हजार रुपये भी लिए। अब शिकायतकर्ता ने उच्च अधिकारियों से सचिव की संपत्ति की भी जांच कराने की मांग की है ।
*सचिव के पास अकूत संपत्ति दावा*
फर्जी वसीयत करवाने के आरोपों से घिरे सचिव के पास ट्रेक्टर, मकान, कृषि भूमि, प्लाट ज़मीन, कीमती आभूषण सहित अन्य संपत्तियां होने का दावा किया जा रहा है। यह मामला अब उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है और जांच की संभावना है।

क्या आपको लगता है कि पंचायत सचिव के खिलाफ जांच से पीड़ित को न्याय मिलेगा? क्या आपको लगता है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में आधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए?




