क्राइममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

कटनी में शराब ठेकेदार का आतंक,आबकारी विभाग की मिलीभगत से लूट

शराब ठेकेदार के गुंडा राज से जनता त्रस्त,प्रशासन मस्त

कटनी में शराब ठेकेदार का नंगा नाच, आबकारी की मिलीभगत से मचाई लूट

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में शराब ठेकेदार की मनमानी पर विराम लगाने का साहस नहीं जुटा पाए जिला आबकारी के अधिकारी कर्मचारी? पूरे शहर भर की कंपोजिट शराब दुकानों से रेट लिस्ट गायब है, मनमुखी आचरण कर सेल्समैन शराब उपभोक्ताओं को ऊंची कीमतों पर शराब बिक्री कर मोटा लाभ कमा रहे हैं।

इस पूरे खेला में आबकारी विभाग से लेकर जिम्मेदारों की भूमिका है और अच्छा खासा हिस्सा ले रहा है। और बेचारे शराब उपभोक्ता लुटे जा रहे है। साल बीत गया, अधिकारी बदल गए, पर नहीं बदला तो ठेकेदार का गुंडा राज, प्रायः शराब दुकानों के बाजू से अवैध अहाते भी इन्हीं महाशय ने खुलवा रखें है, और मोटी रकम कमा रहे है।

रोजाना शहर की जागरूक मीडिया इस ओर अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराने की भूमिका निभाती है लेकिन इनके कानों में जूं तक नहीं रेंगती है। इन मामलों में प्रशासन की चुप्पी को जनता बखूबी समझती है। अधिकारियों में थोड़ी बहुत शर्म बची हो तो तत्काल ही इस गुंडा राज को खत्म करवाए और जनता को इसके शोषण बचाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!