क्या ग्रामीण जनों की जान इतनी सस्ती हो गई है?
ग्रामीणों ने सीएमएचओ से की शिकायत, लेकिन नहीं हुई कार्रवाई

😊 *बंगाली झोलाछाप डॉक्टर: कटनी के कन्हवारा में प्रशासन की मिलीभगत का आरोप* 😊
कटनी के कन्हवारा में बंगाली मित्रा नामक एक झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत की है। आरोप है कि बंगाली मित्रा बिना किसी योग्यता के डॉक्टरी कर रहा है और प्रशासन की मिलीभगत से उसे बचाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, बंगाली मित्रा मोटी कमाई का हिस्सा पदाधिकारी जनों में बांटता है, जिससे उसे आज तक सुरक्षा मिली हुई है।
ग्रामीणों ने सीएमएचओ से लिखित शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सालों से सीएम हेल्पलाइन में शिकायत पेंडिंग है, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन आंखें बंद कर बैठा है और गरीब लोगों की जान की परवाह नहीं है।
क्या ग्रामीण जनों की जान इतनी सस्ती हो गई है कि चंद रुपयों की लालच में किसी गरीब व्यक्ति की जान तक मायने नहीं रखती? क्या सीएम हेल्पलाइन केवल दिखावा मात्र बचा है? क्या प्रशासन ने आंखों में पट्टी बांध गांधारी की भूमिका निभा रहा है?




