टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया हाईमास्ट लाइट और सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन

खलवारा बाजार में हाईमास्ट लाइट और सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण, व्यापारियों में खुशी

*खलवारा मुख्य बाजार में हाईमास्ट लाइट और सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण*

 

कैमोर – नगर परिषद वार्ड क्रमांक 4 स्थित मुख्य बाजार खलवारा में लंबे समय से व्यापारीगण, वार्डवासी एवं आमजन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से हाईमास्ट लाइट एवं सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की जा रही थी। लगभग एक माह पूर्व वार्डवासियों एवं व्यापारियों द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमित ग्रोवर को आवेदन सौंपा गया था। आवेदन पर नगर परिषद अध्यक्ष ने तत्काल संज्ञान लेते हुए समस्त आवश्यक कार्यालयीन प्रक्रिया पूर्ण कराई और मुख्य बाजार क्षेत्र में हाईमास्ट लाइट एवं सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए गए।

सोमवार को इन विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा किया गया। लोकार्पण के पश्चात बाजार क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखने को मिला। व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बताया कि हाईमास्ट लाइट लगने से रात्रिकालीन समय में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध होगी, वहीं सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सकेगी।

 

नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमित ग्रोवर ने कहा कि नगर की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करना नगर परिषद की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप हर घर शौचालय, स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!