क्राइममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

निडर आवाज खबर का असर..बरही में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त: बरही पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

*खबर का असर: बरही पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की* 

 

बरही क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बरही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जाजागढ़ में अवैध रूप से रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है। ट्रैक्टर चालक कन्हैया गौतम ने कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर लिया है। 😊

 

नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौबे की यह पहली बड़ी कार्रवाई है, जिससे अवैध रेत कारोबार में संलिप्त लोगों में भय का माहौल बना है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगेगा। 😊

 

हालांकि, क्षेत्र में अभी भी अवैध उत्खनन जारी होने की खबरें हैं। स्थानीय कारोबारी राजनीतिक संरक्षण का दावा करते हुए रेत का अवैध कारोबार कर रहे हैं। कुठिया मोहगवा पंचायत की ताली नदी, छिंदहाई पिपरिया एवं बहिर्घटा नदी से अब भी दिन-रात अवैध उत्खनन जारी है। 😊

 

बरही पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रखने की बात कही गई है। इस दौरान सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी (निरीक्षक) अरविंद चौबे, सहायक उप निरीक्षक दिनेश गौतम एवं आरक्षक 781 विवेक यादव की अहम भूमिका रही। 😊

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!