पुलिस अधीक्षक ने कथा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया
कटनी में 31 जनवरी से शुरू होगी इंद्रेश महाराज की सात दिवसीय विराट श्रीमद् भागवत कथा

विराट श्रीमद् भागवत कथा के लिए प्रशासन अलर्ट, एसपी ने किया स्थल का निरीक्षण
कटनी रंगनाथ नगर में 31 जनवरी से शुरू होने वाली सात दिवसीय विराट श्रीमद् भागवत कथा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कथा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

*कथा में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, प्रशासन मुस्तैद*
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कथा में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, इसलिए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, मेडिकल सुविधा, आपातकालीन सेवाओं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण की जाएं।




