शंकराचार्य जी के समर्थन में हुआ जोरदार प्रदर्शन, योगी सरकार पर साधु-संतों का लगातार बढ़ता दबाव क्या गुल खिलाएगा
कटनी बिग ब्रेकिंग – कन्हवारा में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के समर्थन में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साधु, संत, ब्राह्मण और सनातन धर्मालंबी शामिल हुए।
इस दौरान योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और शंकराचार्य जी के साथ हुए अपमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी हुई। इस दौरान भक्तों ने नारे लिखी होर्डिंग हाथों में ले रखी थी जिनमें योगी विरोध में नारे लिखें थे।

सद्बुद्धि यज्ञ में शामिल लोगों ने देवी देवताओं को शाकिल्य की आहुति देकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ सद्बुद्धि यज्ञ किया। यज्ञ उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
इस दौरान लोगों ने मांग की कि सरकार तत्काल ही शंकराचार्य जी से माफी मांगे और उन्हें संगम में स्नान कराए अन्यथा पतन निश्चित है ।
इस दौरान विक्रम तिवारी, जिया लाल कुशवाहा, सुत्ता बाबा, तिवारी जी, रवि शर्मा, केशव कुशवाहा, झिंगा कुशवाहा, हेमराज, अंगद, लाला रजक, नर्मदा दाहिया, अल्लू नामदेव, साहू मिस्त्री, आदि भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

क्या आप भी स्वामी शंकराचार्य अवमुक्तेश्वरानंद,के समर्थन में है या योगी सरकार को सही ठहराते है.




