शहर की शान पर दाग. चांडक चौक पुल पर अवैध कब्जा, शहर की सुरक्षा खतरे में
अवैध दुकानों का अंधेर: कटनी नदी पुल पर प्रशासन की नजर नहीं

😊 कटनी नदी पुल पर अवैध कब्जा: प्रशासन की कार्यवाही क्यों नहीं?😊
कटनी शहर के बीचों बीच नदी पुल पर बनी अवैध दुकानों पर कार्यवाही करने से आखिर क्यों परहेज रहा जिला प्रशासन? विगत कई दिनों से खबरें और शिकायत शिकवा के बावजूद भी चांडक चौक स्थित संतराम जर्दा कॉम्पलेक्स पर दिन दहाड़े इलेक्ट्रिक मशीन से पुल के पैदल पथ पर बनी सुरक्षा दीवार को तोड़ कर बनाई गई दुकानों पर बुलडोजर क्यों नहीं चला रहे निगम अधिकारी? 😊
सूत्र बताते हैं कि इस बहुप्रतीक्षित पुल के निर्माण दौरान उक्त मालिक ने प्रशासन से मुआवजा भी ले लिया है, उसके बावजूद अभी तक काबिज है और तो और पुल तक पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। 😊
स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन की इस उदासीनता से शहर की सुरक्षा और स्वच्छता पर भी खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से इस मामले में जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है। 😊




