टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीतिलोकल न्यूज़

विडंबना: धान खरीदी केंद्र में किसानों से मांगे जा रहे 100 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों का धरना जारी

किसान नेता विंदेश्वरी पटेल का बयान: धान खरीदी केंद्र में किसानों की समस्या को अनदेखा किया जा रहा है

बिग ब्रेकिंग: कटनी में किसानों ने शुरू किया धरना, धान खरीदी केंद्र प्रभारी पर लगाया आरोप

कटनी के हिन्द एनर्जी वेयर हाउस बोहता में धान खरीदी केंद्र में किसानों ने धरना शुरू कर दिया है। लगभग आधा दर्जन से भी ज्यादा किसानों का आरोप है कि धान खरीदी केंद्र में उनसे 100रू क्विंटल की मांग की जा रही है और न देने पर उनकी धान रिजेक्ट है कहकर गेट के अंदर नहीं की जा रही है।

किसान नेता विंदेश्वरी पटेल ने बताया कि उक्त किसानों की समस्या के बारे में फोन पर फुड इंस्पेक्टर, और उच्च अधिकारियों को दी गई उसके बावजूद कोई भी अधिकारी कर्मचारी किसानों की सुनने नहीं आ रहे है। धरना को घंटों बीत रहे है जिम्मेदारों ने अभी तक सुध नहीं ली।

इस मामले में धान खरीदी केंद्र के प्रभारी सुधीर शुक्ला का कहना है कि आरोप निराधार है। आज छुट्टी है केंद्र में न तो लेबर है और न ही में हु तो किसने किसानों से 100 रुपए क्विंटल की मांग कर ली। में अभी घर से केंद्र ही जा रहा हु और किसानों से बात कर समस्या हल करता हु।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!