क्राइममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

चड्ढा समूह: फीस वसूली का खेल, छात्रों का भविष्य अंधकारमय

फीस घोटाले के अड्डे बने चड्ढा शैक्षणिक संस्थान

फीस घोटाले का अड्डा बना चड्ढा कॉलेज: पहले आरटीई फीस वसूली, अब बीकॉम हॉनर्स की फीस लेकर बीकॉम प्लेन की डिग्री

 

कटनी के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान चड्ढा कॉलेज में छात्रों के साथ धोखाधड़ी के आरोप लग रहे हैं। एनएसयूआई ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रशासन बीकॉम हॉनर्स की फीस लेकर सभी छात्रों को बीकॉम प्लेन की डिग्री दे रहा है। छात्रों की मांग को लेकर प्राचार्य जी से बात की गई है, कॉलेज प्रशासन द्वारा 2 दिवस का आश्वासन दिया गया है।

एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा। ज्ञात हो कि विगत वर्ष पूर्व भी कटनी के इसी संस्थान के बेलवेदार स्कूल में भी आरटीई से दाखिल बच्चों से फीस वसूलने का मामला प्रकाश में आया था और जिला कलेक्टर ने स्कूल प्रबंधन पर 2 लाख का जुर्माना तक लग चुका है।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्री आशुतोष चौकसे जी और पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव श्री अंशू मिश्रा जी के निर्देशानुसार यह मामला उठाया गया है।

मुख्य रूप से प्रमुख छात्र नेताओं में एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटीक, पूर्व कांग्रेस आईटीसेल जिलाध्यक्ष अभिषेक पयासी, अखिलेश पटेल, सत्यम द्विवेदी, अमित पटेल, हर्ष टोलानी, अनन्या, श्रद्धा, सहित छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!