क्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

एसडीओ की क्लीन चिट के बाद भी भ्रष्टाचार, कन्हवारा में पानी टंकी निर्माण में गड़बड़ी

कन्हवारा में पानी की टंकी निर्माण में भ्रष्टाचार, ठेकेदार और अधिकारी पर आरोप

बिग ब्रेकिंग – पानी की टंकी निर्माण में घटिया पत्थर की “चूरी” रेत”  के रूप में इस्तेमाल के आरोप, वीडियो वायरल 

कटनी जिले के कन्हवारा में प्रधानमंत्री नल जल योजना के तहत लगभग पौने दो करोड़ रुपए की लागत से पाइपलाइन विस्तार और पानी टंकी निर्माण का काम चल रहा है, लेकिन ठेकेदार शेट्टी ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी हैं। निडर आवाज की टीम ने मौके पर जाकर देखा कि पानी की टंकी के निर्माण में घटिया दर्जे की रेत का उपयोग किया जा रहा है, जो कि मात्र 2500 रुपए में उपलब्ध हो जाती है। वहीं, उच्च गुणवत्ता युक्त महानदी की रेत का इस्तेमाल किया जाना था ।

ठेकेदार के अधीनस्थ सुपरवाइजर ने भी स्वीकार किया है कि घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने भी शिकायत की है कि किंतु कार्यवाही नगण्य है।

 

पूर्व में भी ठेकेदार द्वारा टंकी निर्माण में घटिया दर्जे की सामग्री इस्तेमाल करने के आरोप लगे थे, किंतु उस समय पीएचई विभाग के एसडीओ साकेत सुहाने ने ठेकेदार को क्लीन चिट दे दी थी। परंतु आज के इस गंभीर मसले पर एसडीओ साहब को जानकारी देने का प्रयास किया गया तो उनका फोन अटेंड नहीं हुआ।

जिला प्रशासन को तत्काल ही इस घटिया निर्माण को बंद करवाना चाहिए साथ ही ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड कर उच्चतर जांच करवानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!