गरीब की आवाज दबाई, सीएम हेल्पलाइन भी बेअसर! आंदोलन की तैयारी
फर्जी वसीयत का खेल, पीड़ित को न्याय नहीं मिला!

कमलेश कुशवाहा की न्याय की गुहार अनसुनी, आंदोलन की राह पर पीड़ित
कटनी/ कन्हवारा. कमलेश कुशवाहा, एक गरीब ग्रामीण, ने अपनी न्याय की गुहार कटनी पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर और एसडीएम सहित उच्च अधिकारियों को प्रेषित की है, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बावजूद उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि अधिवक्ता कैलाश चंद्र कुशवाहा और ग्राम पंचायत सचिव जोबी कला कमल कुशवाहा द्वारा फर्जी वसीयत बनाई गई है जबकि उनकी मां और मौसी पीड़ित के नाम पर वसीयत करवाने कोर्ट पहुंची थी जहां आरोपियों ने अपने नाम पर वसीयत करवा ली और उनकी शिकायत को दबाने के लिए उन्हें धमकी दी जा रही है ।

कमलेश कुशवाहा ने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन न्याय तो नहीं मिला, बल्कि जिम्मेदारों ने उनका फोन छीनकर सीएम हेल्पलाइन से शिकायत कटवा दी और उन्हें धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि उन्हें न्याय नहीं मिला है और वे आंदोलन की राह पर मजबूर हैं।

कमलेश कुशवाहा ने महाशिवरात्रि के दूसरे दिन 16 फरवरी 2025 को सुबह 11:00 बजे से आरोपी अधिवक्ता, सचिव के घर के सामने धरना प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। उनका कहना है कि उन्हें न्याय नहीं मिला है और वे आंदोलन की राह पर मजबूर हैं।

खैर अब देखने लायक होगा कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं?




