करुआ रोड निर्माण कार्य की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन, भाजपाइयों की उपस्थिति से तनाव
भोपाल विधान सभा में उठ चुका है करुआ रोड का मुद्दा, फिर भी नहीं हो रहा निर्माण

कटनी के कन्हवारा में प्रदर्शन में तनावपूर्ण माहौल, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने
कटनी जिले के ग्राम पंचायत कन्हवारा में आज उस समय तनावपूर्ण माहौल हो गया जब ग्रामीणों ने पूर्व घोषणा अनुसार ग्राम पंचायत कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी आंदोलन किया। इस दौरान प्रदर्शन में भाजपा नेता की उपस्थिति से माहौल उत्तेजक हो गया और कांग्रेसी और भाजपाइयों में गरमा-गरमी बहस जोरदार तरीके से शुरू हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने प्रशासन को पूर्व में भी तालाबंदी आंदोलन की अनुमति के लिए आवेदन दिया था, लेकिन प्रशासन की तरफ से न तो ग्रामीणों की मांग सुनने के लिए जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे। हालांकि, कुठला पुलिस ने प्रदर्शन दौरान भाजपा नेता और कांग्रेस नेताओं, ग्रामीणों की जोरदार बहस को शांत करवाया।

ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग करवा रोड निर्माण कार्य को लेकर सरकार की अनदेखी के खिलाफ यह आंदोलन किया गया था। सूत्रों की मानें तो इस रोड की मांग को लेकर भोपाल विधान सभा में प्रश्न तक उठ चुका है, लेकिन अभी तक इस रोड का निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है और उनके साथ भेदभाव कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान उपस्थित कोंग्रेश के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कमल पांडे, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अजय खटीक, स्थानीय किसानों में राजू कुशवाहा, दत्त राम कुशवाहा, मुकेश पाटकर, अंगद बर्मन, आदि भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करने की मांग की।

क्या आपको लगता है कि सरकार ग्रामीणों की मांगों को पूरा करेगी? क्या भाजपाइयों की उपस्थिति धरना प्रदर्शन में राजनीतिक रंग लेगी?




