टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

कटनी जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण, 26 हजार 205 नए मतदाता जोड़े गए

कटनी में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 3 हजार 377 मतदाताओं के नाम विलोपित

कटनी जिले में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 9 लाख 56 हजार 238 मतदाता

 

कटनी जिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को जिले के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिले की अंतिम मतदाता सूची में कुल 9 लाख 56 हजार 238 मतदाता शामिल हैं। इसमें 22 हजार 828 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में शनिवार को यह जानकारी दी गई। बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी से सौरभ अग्रवाल एवं दीपक तिवारी, कांग्रेस पार्टी से सौरभ सिंह व अमित शुक्ला तथा बहुजन समाज पार्टी से डी सी राम एवं धनीराम चौधरी मौजूद रहे।

 

कलेक्टर श्री तिवारी ने बताया कि जिले में कुल 9 लाख 56 हजार 238 मतदाता हैं, जिनमें 4 लाख 94 हजार 228 पुरुष, 4 लाख 61 हजार 994 महिला और 16 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र बड़वारा में कुल 2 लाख 49 हजार 597 मतदाता हैं, विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 33 हजार 184 मतदाता, मुडवारा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 32 हजार 408 मतदाता और बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 41 हजार 49 मतदाता हैं।

 

जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 23 दिसंबर 2025 से 21 फरवरी 2026 तक 26 हजार 205 मतदाताओं के नाम जोड़े गए और 3 हजार 377 मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!