टॉप न्यूज़

कटनी में जन अभियान परिषद के अधिकारियों की दबंगई, प्रशासन को चाहिए कार्रवाई

शासन की योजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं, समन्वयकों पर आरोप

कटनी में जन अभियान परिषद के समन्वयकों पर गंभीर आरोप, वर्षों से जमे रहने से बढ़ी मनमानी

 

कटनी जिले में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक एवं कुछ ब्लॉक समन्वयकों पर गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, ये अधिकारी वर्षों से एक ही ब्लॉक में पदस्थ हैं और उनका स्थानांतरण नहीं होने के कारण उनके हौसले बुलंद हैं। बताया जा रहा है कि उच्च नेताओं और भोपाल में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों से मजबूत संपर्क होने के चलते इन पर कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

सूत्रों का आरोप है कि जिला समन्वयक और ब्लॉक समन्वयक नामांकुर संस्था, ग्राम प्रस्फुटन समिति तथा सी एम सी एल डी पी कार्यक्रम से जुड़े विद्यार्थियों और परामर्शदाताओं पर दबाव बनाकर मनमानी तरीके से कार्य करवा रहे हैं। कार्यक्रमों के नाम पर शासन से मोटे बिल पास कराए जाते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर वे कार्यक्रम या तो होते ही नहीं या बहुत सीमित स्तर पर किए जाते हैं। केवल फोटो और वीडियो के आधार पर भुगतान कराया जाता है।

जानकारी के अनुसार, नामांकुर एवं समिति के खातों में राशि डलवाकर उसे नकद रूप में ब्लॉक स्तर से जिला स्तर तक पहुंचाने का आरोप भी सामने आया है। यदि इन आरोपों में सच्चाई है, तो यह शासन की जनजागरूकता एवं सामाजिक विकास योजनाओं के उद्देश्य के विपरीत है।

मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना सी एम सी एल डी पी डीपी के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों को समाजसेवा हेतु प्रशिक्षित करने का उद्देश्य है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग बताई जा रही है। विद्यार्थियों और परामर्शदाताओं का कहना है कि उन्हें डराया-धमकाया जाता है और कहा जाता है कि यदि वे अधिकारियों के इशारों पर नहीं चले तो उन्हें कार्य से हटा दिया जाएगा या भुगतान रोक दिया जाएगा।

सूत्रों का मानना है कि यदि जिला समन्वयक और ब्लॉक समन्वयकों का समय-समय पर स्थानांतरण किया जाए, तो शासन की योजनाओं का सही क्रियान्वयन संभव हो सकेगा और समाज को वास्तविक लाभ मिल पाएगा। अब देखना यह है कि प्रशासन इन आरोपों की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!